अन्य

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के नेतृत्व में रैतिक परेड का हुआ आयोजन

दरभंगा। निरीक्षण क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा / पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए।

वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, और एकरूपता सुनिश्चित करना है। शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़,ड्रिल के माध्यम से फिट रखा जाता है, टर्न आउट चेक: वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जाँच की गई।

अनुशासन और ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि एकरूपता बनी रहे।

दरभंगा पुलिस केंद्र कर रहे प्रशिक्षुओ को मानसिक, शारीरिक, एवं आत्मविकास हेतु योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य निरीक्षण: पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरक साफ सफाई और वाहनों का भी निरीक्षण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *