

दरभंगा। अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अलाव स्थलों की निगरानी करें। शनिवार को जिले के कुल 168 जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। आज 30.79 क्विंटल लकड़ी अलाव के रूप में जलाई गई है तथा अब तक कुल 343.53 क्विंटल लकड़ी जलाई गई है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 5171 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं ताकि जरूरतमंदों के बीच उनका वितरण किया जा सके। इसमें से आज की तिथि तक कुल 1402 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से दिनांक 02.01.2026 से दिनांक 04.01.2026 के बीच दरभंगा जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में जागरूकता रथ का भी संचालन किया जा रहा है ताकि गरीबों/श्रमिकों को आपदा के प्रति जागरूक किया जा सके।प्रशासन द्वारा शीतलहर के मद्देनजर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई तथा ये भी अपेक्षा की गई कि शीत से बचाव के उपकरणों यथा, हीटर, गीजर, ब्लोअर का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करे तथा सोने के पहले अलाव तथा अंगीठी बुझा दे ताकि अगलगी की घटना ना हो। अनावश्यक अपने घरों से नहीं निकलें।