दरभंगा, 22 सितंबर 2026 :-माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 25000 लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता का हस्तांतरण किया गया।
दरभंगा जिला में कुल 503 उपभोक्ताओं के डीबीटी के माध्यम से 1kw के लिए 10000 एवं 2kw से ऊपर के उपभोक्ताओं को 20000 भेजा गया।
दरभंगा एन आई सी से माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा,जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजय कुमार एवं विद्युत विभाग के अभियंता गण उपस्थित थे।


