अन्य

अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के तत्वधान में स्वर्गीय डॉ. नीलांबर चौधरी की 92 वीं जयंती मनाई गई

दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा ने नेतृत्व में जीएम रोड स्थित सितायन होटल के सभागार में संघ उपाध्यक्ष, रामनाथ पंजियार की अध्यक्षता में पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं दरभंगा के जानेमाने समाजसेवक एवं प्रोफेसर स्वर्गीय डॉ. नीलांबर चौधरी की 92 वीं जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित कर मनाया गया। मिथिलांचल के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मिथिलावासी उन्हें कभी भी नहीं भूल सकते हैं। संघ के उपाध्यक्ष रामनाथ पंजियार ने कहा स्वर्गीय नीलांबर बाबू के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा उन्होंने कहा उनके कार्यकाल में दरभंगा सहित समस्त मिथिला क्षेत्र अनेकों शिक्षण संस्थान खोले गए हैं,जिसका लाभ आज भी यहां के युवा उठा रहे हैं। संघ के संयुक्त सचिव अधिवक्ता, शैलेंद्र कुमार कश्यप ने कहा डॉक्टर साहब को मिथिला का सच्चा सपूत बताया उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों एवं सहयोग को सराहनीय

डॉ. जितेंद्र पटेल डॉ ने कहा स्वर्गीय नीलांबर बाबू की प्रशंसा करते हुए कहा ऐसे महान व्यक्ति वर्तमान में ढूंढने से नहीं मिलेंगे। उनका लोगों से मिलने में अपनापन सदा याद रहेगा। संघ के प्रवक्ता, रौशन कुमार झा ने डॉ नीलांबर चौधरी की यादों को साझा करते हुए कहा के उनका योगदान और व्यक्तित्व के कारण आज भी हम लोगों के बीच में वे जीवित है और सदा रहेंगे। दिनेश गंगनानी ने कहा मैं ऐसे महान पुरुष को नमन करता हूं और जो अपने कार्यो और व्यवहार के कारण हम लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। मंच संचालन, डॉ जितेंद्र पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता रौशन कुमार झा, संघ के संयुक्त सचिव, अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार कश्यप ने किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष, रामनाथ पंजियार, प्रो. शंभू नाथ झा, छात्र नेता दीपक झा पंडित विनय मिश्रा, दिनेश गंगनानी, डॉ अरुण दास, पंकज ठाकुर, तरुण झा, हुसैन मंसूरी, विपिन कुमार सिंह, गणेश मंडल,गोविंद महतो, छोटू महतो, संभल झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *