अन्य

देश स्तर पर व्यापार लागत में कमी के लिए रेलवे को प्रमुख विकल्प बनाने की जरूरत,रेलवे के माध्यम से माल ढुलाई सहित अन्य व्यापार को बढ़ावा देने की हो रही पहल : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। रेलवे को व्यापार का केंद्र बिंदु बनाकर लॉजिस्टिक लागत में कमी लाने की आवश्यकता है। इसके लिए रेलवे के साथ साथ अन्य निर्माणकर्ता कम्पनियों को बेहतर समन्वय बनाकर काम करना होगा तथा कंटेनर व्यापार को बढ़ावा देने की प्राथमिकता को तय करना होगा। रेलवे अध्ययन दौरे के दूसरे दिन भाजपा सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में पूर्व तट रेलवे,कोल इंडिया, एफसीएल,डीएफसीएल, विशाखापत्तनम पोर्ट ऑथरीटी के अधिकारयों तथा प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में अपने सुझाव के क्रम में उपरोक्त बातें कही। रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्ययन दौरे में विशाखापट्टनम पहुंचने पर बायआईटीसी होटल देवी ग्रैंड बे रेलवे के अधिकारियों ने सांसद डा ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा पुष्प गुच्छ सहित वहां के अन्य प्रतीक चिन्ह भेंट किए। दक्षिण भारत में रेलवे अधिकारियों तथा वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए स्वागत की सराहना करते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा कि यह स्वागत पूर्वी भारत, मिथिला एवं दरभंगा क्षेत्र के प्रति रेलवे प्रशासन की सकारात्मक सोच और सहयोग का परिचायक है।

अपने विशाखापट्टनम दौरे की महत्ता को रेखांकित करते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा इस बैठक के दौरान रेलवे विकास, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद एवं विमर्श किया गया जिससे देश के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ा जा सके। बैठक में रेलवे को हर तरह के व्यापार का मुख्य माध्यम बनाने का सुझाव देते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा कि मिथिला क्षेत्र सहित देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में माल ढुलाई को पारंपरिक नेटवर्क से हटाकर आधुनिकरण के रास्ते पर लाने में रेलवे की अहम भूमिका तथा जिम्मेवारी को तय करने की जरूरत है। सांसद डा ठाकुर ने व्यापार की लागत में कमी लाने तथा इसे सहज बनाने के अपने सुझावों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की पहल शुरू की जाए। बैठक में सांसद डा ठाकुर ने सड़कों की अपेक्षा रेलवे के माध्यम से माल ढुलाई को भविष्य के लिए बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि दक्षिण भारत की तरह बिहार जैसे राज्यों में लिए रेलवे को व्यापारिक केंद्र बिंदु बनाकर उद्यमियों को प्रोत्साहित किए जाने की हर विंदु पर पहल लाभकारी साबित होगा। बैठक में पूर्व तट रेलवे के महाप्रबंधक, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीएल के प्रबंधक, कोल इंडिया के सीएमडी, एफसीएल के सीएमडी, विशाखापट्टनम पोर्ट ऑथोरिटी के चेयरमैन सहित रेलवे के शीर्ष अधिकारी तथा विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *