
दरभंगा। दरभंगा में रेलवे आधारिक उद्योगों की स्थापना कर रोजगार सृजन की हो रही ठोस पहल- डा गोपाल जी ठाकुर
उड़ीसा के पूरी स्थित स्वास्तिक होटल में रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्ययन दौरे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री सी. एम. रमेश की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें दरभंगा के सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर सहित समिति के सभी सदस्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा आईआरसीटीसी,इरकॉन, आईआरईएल, पारादीप पोर्ट ऑथोरिटी, ब्रेथवेट एंड कंपनी ईस्ट कोस्ट रेलवे सहित अन्य निर्माण एवं सेवा देनेवाली एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सांसद डा ठाकुर का ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक,परमेश्वर फंकवाल, आईआरसीटीसी के चेयरमैन एवं एमडी संजय कुमार जैन के द्वारा स्वागत किया गया तथा स्थानीय राज्यसभा सांसद सुभाष खूंटियां ने वहां सांसद डा ठाकुर की आगवानी किया बैठक के दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने दरभंगा तथा पूरे मिथिला क्षेत्र के ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को रेलवे नेटवर्क के माध्यम से मिथिला सर्किट से जोड़ने की मांग रखते हुए कहा कि जिस तरह से देश में बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट,शिव शक्ति सर्किट, सूफी सर्किट जैसे छह क्षेत्रीय स्तर सर्किट बनाकर उनसे जुड़े क्षेत्रों, स्थलों को विकसित किया जा रहा। उसी तरह से मिथिला क्षेत्र के सभी धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों को मिथिला सर्किट के रूप में चिन्हित कर रेलवे के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक है। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में की गई चर्चाओं तथा संवाद को रेलवे शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ पूर्वी भारत में रेलवे एवं पर्यटन के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस पहल बताते हुए सांसद डा ठाकुर ने कहा भविष्य में भारतीय रेलवे के विस्तार एवं विकास में इस बैठक के दूरगामी परिणाम दिखेंगे। सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा में रेलवे आधारित औद्योगिक संभावनाओं तथा रेलवे के विकास के मुद्दे पर आईआरसीटीसी के चेयरमैन, इरकॉन के सीएमडी,आईआरईएल के चेयरमैन,पारादीप पोर्ट ऑथोरिटी के सीएमडी ब्रेथवेट एंड कंपनी के सीएमडी सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे के माध्यम से यहां बुनियादी ढांचे का विस्तार,रेलवे ट्रैक का आधुनिकीकरण तथा विद्युतीकरण एवं रेलवे के माध्यम से मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क को विकसित किए जाने के लिए औपचारिकताओं को शुरू करें।
सांसद डा ठाकुर ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में रेलवे तथा बंदरगाह नेटवर्क के एकीकरण को अनिवार्य बताते हुए कहा कि इसके एकीकरण से व्यापार निर्यात तथा औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। सांसद डा ठाकुर ने बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बने पूरी विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि भारतीय रेल ने अपनी उपलब्धियों के सहारे एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिसके लिए पीएम मोदी के साथ साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बधाई के पात्र हैं।
सांसद डा ठाकुर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में चर्चा किए गए विषयों के पहल से आने वाले समय में दरभंगा तथा मिथिला की तस्वीर बदल जाएगी तथा यह पहल यहां के पर्यटन एवं रोजगार के लिए वरदान साबित होंगे।