
दरभंगा। दरभंगा को मिली सौगात, नए रेलवे कोचिंग टर्मिनल को रेलवे ने दी मंजूरी, अगले पांच वर्षों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता में दो गुणी वृद्धि, यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में वृद्धि करने तथा मौजूदा टर्मिनल के अतिरिक्त प्लेटफार्म, स्टेबलिंग लाइन, पीट लाइन, पर्याप्त शांटिग अन्य यात्री सुविधाओं को सुसज्जित करने जैसे विषयों को लेकर रेलवे मंत्रालय ने देश स्तर पर 48 शहरों का चयन किया गया है जिसमें बिहार से दरभंगा का चयन होना गर्व की बात है। रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दरभंगा का चयन होना न केवल दरभंगा वल्कि पूरे मिथिला क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिसका दूरगामी परिणाम दिखेगा। स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डा गोपाल जी ठाकुर जी ने रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव के माध्यम से रेलवे विभाग द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
सांसद डा ठाकुर ने रेलवे मंत्रालय के फैसलों को दरभगा, मिथिला के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा शुक्रवार को रेलवे मंत्रालय ने महत्वपूर्ण घोषणा की है वर्ष 2030 तक भारत के 48 प्रमुख शहरों में वर्तमान में चलने वाली ट्रेनों की क्षमता को दोगुनी की जाएगी जिसमें बिहार से दरभंगा को भी शामिल किया गया। सांसद डा ठाकुर ने रेलवे मंत्रालय की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सैकड़ों करोड़ की लागत से नए टर्मिनल विकसित किए जाएंगे इसके साथ-साथ नए प्लेटफॉर्म का निर्माण, मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स, मेंटिनेंस की बेहतर सुविधा विकसित होगी। रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा वहीं स्टेबलिंग लाईन, पिट लाईन और शंटिग सुविधाएं जोड़ी जाएगी एवं इन सुविधाओं को बढ़ाकर रेलवे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में ठोस पहल शुरू कर दी गई है।
सांसद ने रेलवे कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दरभंगा को मिली उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा अमृत भारत स्टेशन के रूप में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपए से ऊपर की लागत से बन रहे दरभंगा रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, लहेरियासराय तथा सकरी रेलवे स्टेशन का उन्नयन, लहेरियासराय स्टेशन पर लो कॉस्ट ओवरब्रिज तथा शीशो बाईपास स्टेशन पर प्रास्ताविक मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स से आने वाले समय में दरभंगा की सूरत बदल जाएगी। इस उपलब्धि के लिए केन्द्र सरकार तथा नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री, अमित शाह रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा दरभंगा तथा मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर है।