

दरभंगा। हायाघाट प्रखंड स्थित एपीएम थाना परिसर में शनिवार को दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इस जनता दरबार में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर एसपी द्वारा गंभीरता से उनकी बातो को सुना और चर्चाए की इस जनता दरबार में बलहा पंचायत के मुखिया ने कहा अकराह पुल पर भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन की समस्या उठाई, जिससे जान-माल के खतरे की आशंका बनी रहती है। नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने स्थानीय संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही साथ गांवों के चौक चौराहों पर चौकीदार की नियमित तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही गई। जनता दरबार में शराब चुलाई और अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा व्हाइटनर व नशे के अन्य पदार्थों का बच्चों द्वारा सेवन गंभीर चिंता का विषय बताया गया। एटीएम थाना प्रभारी द्वारा ऐसे मामलों पर प्रतिबंध एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मझौलिया पंचायत में स्थित तालाब पर अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा, जिस पर 112 सेवा के माध्यम से पंचायत स्तर पर समाधान का भरोसा दिया गया। वहीं 36/25 कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया गया। थालवारा स्थित हाई स्कूल और मिडिल स्कूल के आसपास नशाखोरी को लेकर लोगों ने चिंता जताई। इसी तरह बलमोतरा चौक को नशे का गढ़ बनते जाने की शिकायत सामने आई। मिर्जापुर पंचायत में गांजा और शराब की अवैध बिक्री, चनकारिया मोड़ पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके साथ ही जाम की लगातार बनी रहने वाली समस्या पर भी चर्चा हुई।
जनता दरबार में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा नेता पारस चौधरी, नवीन चौधरी, मिर्जापुर पंचायत के मुखिया राजकुमार चौधरी, जदयू नेता जय नाथ लाल देव सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे।
जनता दरबार के माध्यम से लोगों ने प्रशासन से अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई, वहीं पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशा व अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।