अन्य

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत चतुर्थ वर्गीय सफाई कर्मचारियों के बिच रेड क्रॉस दरभंगा ने बांटे कंबल

दरभंगा। दरभंगा सहित कई जिलों में अभी कराके की सर्दी पड़ रही है। और इस बिच लोग पीड़ित मानवता को समर्पित दुनिया की सर्वमान्य संस्था रेड क्रॉस सोसाइटी की दरभंगा इकाई द्वारा रेलवे स्टेशन दरभंगा के चतुर्थ वर्गीय दैनिक सफाई कर्मचारियों को कंबलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ स्वप्ना गौतम मेश्राम आईपीएस, विशिष्ट अतिथि दरभंगा स्टेशन के अधीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहकर अपने हाथो से कर्मियों के बिच गर्म कंबलो का वितरण किया।

रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य, डॉ कुमार आनंद के संयोजकत्व में आयोजित वितरण कार्यक्रम चेयरमैन डॉ. राज अरोड़ा, सचिव मनमोहन सरावगी की देखरेख में संपन्न हुआ।

सचिव मनमोहन सरावगी ने बताया रेड क्रॉस पीड़ित मानवता को समर्पित दुनिया की सर्वमान्य अग्रणी संस्था है की दरभंगा इकाई द्वारा किसी भी आपदा के समय त्वरित रूप से सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा है। डॉ कुमार आनंद ने बताया विगत दिनों रेड क्रॉस द्वारा लहेरियासराय स्टेशन समेत शहर के विभिन्न स्थानों में जिलाधिकारी, कौशल कुमार आईएएस के मार्गदर्शन में कंबलों का वितरण किया था। इसी कड़ी में आज दरभंगा स्टेशन पर यह वितरण कार्य चल रहा है। डॉ बलजीत सिंह ने कहा जब भी आपदा आती है, रेड क्रॉस सहायता के लिए हमेशा खड़ी रहती है। रक्तदान स्वास्थ्य शिविर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आदि कार्यक्रम लगातार चलते रहते हैं और आज हम कंबल वितरण का कार्यक्रम कर रहे हैं। सहायक सचिव मो फहद आबदी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बलजीत सिंह खेड़ा, रेड क्रॉस भवन निर्माण उप समिति के संयोजक डॉ रजी अख्तर, पैट्रन डॉ. अजहर सुलेमान और सदस्य प्रतिभा सरावगी, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार सहित अन्य ने वितरण कार्य में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *