
दरभंगा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा जिला भाजपा कार्यालय में लगे अटल चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन सह अवलोकन किया। इस क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के संस्मरणों से जुड़े विभिन्न स्मृतियों का देखने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि लोकप्रिय जनप्रिय दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर जी, राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशिला गुप्ता जी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा, बिहार, उदय कुमार शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।