अन्य

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला दरभंगा द्वारा मनाई गई अटल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ धर्मशीला गुप्ता, डॉ मुरारी मोहन झा ने किया उद्घाटन

दरभंगा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला दरभंगा द्वारा मनाया गया जिला कार्यालय पर अटल के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता,केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रदर्शनी में अटल के जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों,उनके ऐतिहासिक भाषणों,कविताओं, जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों और आलेखों के माध्यम से दर्शाया गया।इस अवसर पर दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे। जिन्होंने अपने विचार, वाणी और कार्यों से देश को नई दिशा दी। वे एक सशक्त नेता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि थे। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। अटल जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण है।

राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री रहते हुए अटल जी ने सड़क, संचार, परमाणु शक्ति और विदेश नीति के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, जिन पर आज का भारत गर्व करता है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। इस अवसर केवटी के विधायक डॉ मुरारी मोहन झा ने कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई और उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी, राजू तिवारी,जिला महामंत्री विजय चौधरी,सुजीत मल्लिक,संतोष पोद्दार, संतोष सिंह,मीरा मेहता,प्रेम कुमार रिंकू, मीना झा,मुकेश महासेठ,बब्लू मिश्र, प्रमोद चौधरी,गुलशन चौधरी,श्रवण महतो,दिलीप पासवान,दीपक खर्गा,बालेन्दु झा,बबलू पंजियारदीपक पंजियार, शशिभूषण नेहरु सहित अन्य पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुकुंद चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा दरभंगा ने जानकारी दी, इस कार्यक्रम का समापन अटल जी अमर रहें के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *