
दरभंगा। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार मंत्री, लखेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा प्रमण्डलीय कार्यालय सभागार में बैठक हुई। दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत अपर समाहर्ता दरभंगा,पुलिस अधीक्षक नगर, दरभंगा ,प्रभारी उपनिदेशक कल्याण, दरभंगा ,जिला कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा ,समस्तीपुर, मधुबनी ,तीनों जिलों में पदस्थापित सभी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी और सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ विभागीय समीक्षात्मक बैठक उपस्थित थे। अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम 1989 का क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, आवासीय विद्यालय संचालन,छात्रावास संचालन एवं सामुदायिक भवन -सह-वर्कशेड निर्माण ,उसके जिर्णोद्धार एवं मरम्मती ,डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावास निर्माण एवं जिर्णोद्धार ,विकास रजिस्टर्ड 2.0 का अद्यतन प्रविष्टि शुद्धिकरण ,भूमिहीन को वासगीत पर्चा /बंदोबस्ती दिलाना आदि में लंबित मामलों का गहन समीक्षा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। योजनाओं की समीक्षा के बाद मंत्री के द्वारा डॉ अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय कोल्हंडा पटोरी ,बहादुरपुर एवं डॉ अंबेडकर कल्याण छात्रावास मुगलपुरा छात्रावास संख्या -1(200 आसन)एवं छात्रावास संख्या -2(100 आसन) एवं छात्रावास संख्या -4 (100आसन)का भ्रमण /निरीक्षण किया। आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास में छात्र/ छात्राओं को मिल रही सभी सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए, उपरोक्त भ्रमण के पश्चात माननीय मंत्री वापस पटना के लिए प्रस्थान कर गए। यह जानकारी उपनिदेशक दरभंगा प्रमंडल दरभंगा द्वारा दी गई।