
दरभंगा। शनिवार को लहेरियासराय स्थित मोगलपुरा में अंबेडकर छात्रावास पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री, लखेन्द्र पासवान ने किया मोगलपुरा स्थित अम्बेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया और ली जानकारी छात्रावास का अवलोकन करने के बाद सीनियर छात्रों राजीव कुमार विवेक कुमार सौरभ कुमार के द्वारा छात्रावास से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को लेकर मंत्री को अवगत कराते हुए कहा छात्रावास के पुराने भवन काफी जर्जर हो चुकी है और छात्रावास में जगह की कमी भी हो रही है। कई छात्रों को छात्रावास में जगह नहीं मिल पा रही है। इसलिए नए छात्रावास भवन का जल्द निर्माण हो, साथ ही मुख्य भवन भी जर्जर हो रही है। जिसकी मरम्मत भी करना आवश्यक है, मंत्री, लखेन्द्र पासवान से छात्रों ने परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग किया, वही छात्रावास परिसर में छात्रों के सुविधा के लिए एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाए, जीविका के द्वारा सरकारी राशि से एक मेष की शुरुआत की जाए, परिसर के चारों ओर से चारदीवारी के साथ नए गेट लगाने एवं छात्रावास की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करने की बात मंत्री के समक्ष छात्रों ने रखी
छात्रों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते के बाद मंत्री, लखेन्द्र पासवान ने कहा मैं आपको यकीन दिलाना चाहूंगा अगले 3 महीने के अंदर आपकी सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर छात्रावास के निरीक्षण के क्रम में दीपक कुमार अमन कुमार हरिओम सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। और छात्रावास की समस्याओं को लेकर उनके समाधान के लिए मंत्री, लखेन्द्र पासवान से आग्रह करते हुए मांग से संबंधित एक ज्ञापन दिया गया।