
गौड़ाबौराम/बिरौल/दरभंगा (राज कुमार झा) : बिरौल स्थित खोड़ा गांछी के खेल मैदान में सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मयंक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रोजगार मेले में सिक्योरिटी सेक्टर से हॉप केयर, सेल्स क्षेत्र से नवभारत फर्टिलाइजर, एलएनजे कंपनी, बीमा क्षेत्र से एलआईसी, आमधनी, आगा खान फाउंडेशन सहित कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
जीविका के जिला प्रबंधक राहुल कुमार ने उपस्थित जीविका दीदियों एवं रोजगार के लिए आए युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका समाज में बदलाव की दिशा में निरंतर बेहतरीन कार्य कर रही है। चाहे रोजगार हो या स्वरोजगार हर क्षेत्र में जीविका अग्रणी भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जीविका कर्मियों का आभार भी जताया। साथ ही कहा कि आज समाज में रोजगार की कमी नहीं है, कमी है तो युवाओं को हुनरमंद बनाने की।
जीविका के बीपीएम सर्वेश कुमार शाही ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में कुल 781 युवाओं का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 410 युवाओं को सीधी भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर फाइनेंस मैनेजर आशीष कुमार, सीएफ मैनेजर ब्रजकिशोर गुप्ता, कम्युनिकेशन मैनेजर राजा सागर, बीपीएम आमोद कुमार, संजीव कुमार, शांतनु कुमार, सतीश कुमार महतो, मनीष कुमार, नीरज कुमार, सीएम रानी देवी, सावित्री देवी, कीमती कुमारी, एमबीके रिंकू कुमारी, समन्वयक सत्या कुमारी सहित दर्जनों जीविका कर्मी एवं समूह सदस्य उपस्थित रहे।
