अन्य

उड़ान के तुरंत बाद लौटी एअर इंडिया की फ्लाइट, तकनीकी खामी के चलते दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI-887 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पायलटों ने एहतियातन विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित रहे।

एयरलाइन के अनुसार, तकनीकी खराबी का पता चलते ही स्थिति का आकलन किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वापसी का निर्णय लिया गया। फिलहाल विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और उन्हें मुंबई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों व अन्य व्यवस्थाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

इस घटना को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने एयर इंडिया से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और डीजीसीए को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *