राष्ट्रीय

केरल के LoP ने Meta को लिखा पत्र, सोशल मीडिया से पैरोडी गीत ‘पोटिये केट्टिये’ को हटाने को कहा

डेस्क :केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) वी डी सतीशान ने शुक्रवार को फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को पत्र लिखकर पुलिस के उन निर्देशों का विरोध किया, जिनमें पैरोडी गीत ‘पोट्टिये केट्टिये’ के लिंक सोशल मीडिया से हटाने को कहा गया था। पत्र में सतीशान ने कहा कि अदालत के आदेश के बिना गीत को हटाना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। उन्होंने लिखा कि मैं आपका ध्यान उन खबरों की ओर आकर्षित करना चाहता हूं जिनमें बताया गया है कि केरल राज्य पुलिस, भारत सरकार ने मेटा सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से संपर्क किया है और उनसे ‘पोट्टिये केट्टिये’ नामक गीत के लिंक हटाने का अनुरोध किया है, जिसे केरल के सबरीमाला मंदिर में कथित सोने की चोरी के संबंध में ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *