राष्ट्रीय

Delhi में Nitin Nabin से मिले चंद्रबाबू नायडू, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

डेस्क :आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैं भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने आया हूं। मुझे उन्हें बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। वे युवा हैं और भाजपा में काम करने का उन्हें अच्छा अनुभव है। यह एक प्रेरणादायक समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *