
दरभंगा। विद्युत ऊर्जा चोरी एवं गुणवत्ता पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिजली विभाग ने कदम उठाते हुए उपभोक्ता टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है | दरभंगा अंचल अंतर्गत सभी बिजली उपभोक्ताओं को उनके सम्बंधित ट्रांसफार्मर से टैग किया जा रहा है| इस पहल का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी को रोकना और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर से जुड़े सभी स्मार्ट एवं नॉन स्मार्ट उपभोक्ताओं की पहचान कर उन सभी को उसी ट्रांसफार्मर के साथ टैग किया जा रहा है| इससे भविष्य में यदि किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिजली चोरी की जाती है, तो उसे आसानी से चिन्हित कर कार्रवाई की जा सकेगी| इस मौके पर बिजली विभाग के विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री अजय कुमार अन्य पाधिकारीगण एवं मेसर्स हाई प्रिंट एजेंसी के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे| अधिकारियों ने बताया की टैगिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी और ईमानदार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगी|