अन्य

कॉमरेड वी एम ने कहा था कि सांसद, विधायिका में जनता की आवाज नहीं हो तो जनता को सड़कों पर संघर्ष के लिए उतरना होगा : अशोक पासवान कॉमरेड विनोद मिश्र के 27 वीं पुण्य तिथि मनाया : नेयाज अहमद

दरभंगा। भाकपा माले के दिवंगत महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 27वीं पुण्य तिथि के अवसर पर उनके चित्र पर उपस्थित सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रखंड एरिया सचिव अशोक पासवान ने किया। माले राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेते हुए साथियों से कहा डबल इंजन सरकार ने पूरे बिहार में गरीब भूमिहीनों पर हमला बोल दिया है, दलित गरीबों के आशियाना उजाड़ने के साथ साथ मुस्लिम को टारगेट कर मावलिंचिंग होना चिन्ता का विषय है। भाजपा के गृह मंत्री बनते ही बिहार को यूपी बनाने की पूर्ण तैयारी दिख रही है, भाजपा जो घमंड में दलित भूमिहीनों के आशियाना उजाड़ने में ताकत लगा दिया गया है, उसे ये समझ लेना होगा कि बिहार संघर्षों की धरती है विधानसभा में भले विधायक की संख्या कम हुई है पड़ सड़कों पर संघर्ष में कमी नहीं होगी, कॉमरेड विनोद मिश्र ने कहा था कि जब संसद सुनी हो जाए तो सदन सड़कों पर चलेगी, जनता को सड़कों पर आकर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार को झुकाना होगा। प्रखंड एरिया सचिव अशोक पासवान ने कहा कि आज ही के दिन कॉमरेड विनोद मिश्र का निधन हुआ था, आज हम सभी साथियों को वीएम के विचार को आत्मसात करते हुए संकल्प लेना होगा कि बिहार को यूपी के तर्ज पर बुल्डोजर राज नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा के घमंड को एकताबद्ध कतारों से चकना चूर कर सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार रहना है। इंसाफ मंच जिला सचिव मकसूद खां उर्फ पप्पु ख़ां ने कहा कि बिहार संघर्षों का धरती रहा है यहां के आवाम संघर्षों पर विश्वास करती है, अपने जीवन, जीविका को बचाने के लिए हमलोगों को शाखा , लोकल कमिटी को मजबूत करते हुए दलित, भूमिहीनों के बीच जाना होगा और बुल्डोजर राज के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर बल देना है, कॉमरेड वीएम का सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी।

श्रद्धांजलि सभा में माले राज्य कमिटी सदस्य शनिचरी देवी, जिला कमिटी सदस्य पप्पु कुमार पासवान, प्रखंड एरिया कमिटी सदस्य किशुन पंडित, प्रखंड एरिया कमिटी सदस्य डोमू राम, प्रखंड एरिया कमिटी सदस्य सुर्यनारायण शर्मा, प्रखंड एरिया कमिटी त्रिवेणी प्रसाद यादव, प्रखंड एरिया कमिटी सदस्य विनोद पासवान, प्रखंड एरिया कमिटी सदस्य सकीना खातून, लोकल कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव यादव,कुरैसा खातून आदि पार्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *