
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी ने विश्वविद्यालय थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के बिच कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं थाना निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित पंजियों क्रमशः-जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर0टी0आई0 पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट / इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया, अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को त्वरित गति से वारंट, इश्तिहार, कुर्की हेतु दिशा निर्देश दिये गए।
* वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिशा निर्देश।
* थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई।
* सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश।
* कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश।
* कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश।
* शराब माफियाओं के क्रय विक्रय पर लगाम लगाने हेतु दिशा निर्देश।
* थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिए।
* डायल 112 से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।