अन्य

सिंह फार्मास्यूटिकल एवं सिंह दवाई घर की ओर से राजेश मोहन सिंह एवं बीना सिंह द्वारा रोजेदारों के लिए शानदार दावत ए इफ्तार का हुआ आयोजन 

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर निकट ब्रह्मस्थान निवासी एवं सिंह फार्मास्यूटिकल व सिंह दवाई घर की ओर से हर साल अपने आवास पर राजेश मोहन सिंह एवं बीना सिंह द्वारा रोजेदारों के लिए शानदार दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल भी पवित्र रमजान के मौके पर एक शानदार दावत ए इफ्तार का आयोजन ब्रह्मस्थान स्थित आवास पर सिंह फार्मास्यूटिकल एवं सिंह दवाई घर की ओर से दिए गए इस दावत ए इफ्तार में सैंकड़ो रोजेदारों ने इस दावत ए इफ्तार में पहुंचकर इफ्तार किया और सिंह दवाई घर परिवार को शुक्रिया अदा करने का अवसर प्रदान किया। मौके पर इस इफ्तार की दावत में आने वाले रोजेदारों का शुक्रिया किया और राजेश मोहन सिंह ने कहा पिछले कई सालो से इसी तरह से हमारे घर पर दावत ए इफ्तार का आयोजन परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलजुलकर करते है बहुत अच्छा लगता है रोजेदारों के लिए इफ्तार कराने में बहुत खुशी होती है गंगा जमुना तहजीब की मिशाल है हमारा पर्व त्यौहार और इसी तरह से मिलजुलकर रहते हुए अपने देश समाज को आगे बढ़ाते हुए चलते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *