अन्य

पुणे : मिथिला समाज संस्था के स्वयंसेवकों ने वरिष्ठ IAS अधिकारी राहुल रंजन महिवाल से की शिष्टाचार भेंट, ‘सरस्वती पूजा’ सह ‘अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव’ में बतौर विशिष्ट अतिथि किया आमंत्रित

पुणे (आशुतोष झा ‘रॉकी’) : मिथिला समाज संस्था, पुणे के स्वयंसेवकों द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल रंजन महिवाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ‘सरस्वती पूजा’ सह ‘अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव’ के पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया.

इस अवसर पर उन्होंने बड़े आत्मीय भाव से संस्था के प्रतिनिधियों की बातों को सुना और मिथिला की संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक प्रयासों की सराहना की. उनका सहज, सरल और सकारात्मक संवाद यह दर्शाता है कि वह प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति भी गहरी संवेदनशीलता रखते हैं.

आमंत्रण देने हेतु मिथिला समाज संस्था, पुणे के सचिव जटाशंकर चौधरी के साथ संस्था के सक्रिय सदस्य पवन चौधरी, सुभाष झा, मुकेश चौधरी, दीपक चौधरी एवं आदर्श कुमार उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संस्था की ओर से आमंत्रण-पत्र सौंपा और मिथिला महोत्सव की भावना से उन्हें अवगत कराया.

संस्था के सचिव के अनुसार, यह भेंट मिथिला समाज संस्था के निरंतर सामाजिक-सांस्कृतिक प्रयासों को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *