डेस्क : पटियाला में राजपुरा के नीलम अस्पताल में तोड़फोड़ और भारी हंगामा हुआ है। यह घटना राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी हॉस्टल में दो छात्राओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद भड़की।चितकारा यूनिवर्सिटी हॉस्टल में दो छात्राओं की मौत या कथित आत्महत्या के वीडियो वायरल होने के बाद हजारों की संख्या में छात्र रात को सड़कों पर उतर आए। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा। उग्र प्रदर्शन के दौरान गुस्साए छात्रों ने नीलम अस्पताल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और सरकारी वाहनों व पुलिस गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।


