अन्य

दरभंगा के सभी नवनियुक्त विधायकों का डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह किया गया आयोजित

 

दरभंगा। डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आज टाउन हॉल,दरभंगा के निकट अवस्थित कृष्णा रेजिडेंसी के सभागार में हाल ही में संपन्न विधान सभा चुनाव में दरभंगा जिला से निर्वाचित सभी विधायकों का एक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सबसे पहले सबों का ढोल नगरों से उनका स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने उपस्थित सभी विधायकों का चैंबर के समारोह में स्वागत, अभिनंदन किया तथा इस क्षेत्र, इस जिले और राज्य के विकास के लिए सभी विधायकों, राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए यह विश्वास जाहिर किया आने वाले समय में राज्य का और अधिक तेजी से विकास होगा। जिसमें चैंबर हर हमेशा सरकार के साथ सहयोग करती रहेगी

सभी विधायकों को पगड़ी,दुपट्टा,पुष्प गुच्छ तथा चैंबर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार के समाज कल्याण मंत्री, मदन सहनी ने राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा बहादुरपुर में सरकार द्वारा 385 एकड़ भूमि पर एक नया औद्योगिक प्रांगण बनाने जा रही हे।राज्य सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक, संजय सरावगी ने राज्य के साथ दरभंगा शहर के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए यह बताया आनेवाले कुछ वर्षों में शहर का उल्लेखनीय कायाकल्प हो जाएगा एवं दरभंगा बिहार का दूसरा सबसे बड़ा शहर होगा। विधायक विनय कुमार चौधरी, मदन मोहन झा, विधायक, रामचंद्र प्रसाद,विधायक, सुजीत कुमार, विधायक, अतिरेक कुमार ने भी सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए उठाए गए के कई कदमों की विस्तार से जानकारी दी। आमजन को यह आश्वस्त किया हम सभी प्रयत्नशील हैं के राज्य की जनता की सभी समस्याओं का यथाशीघ्र समुचित निदान होने के साथ साथ राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूए।जल्दी ही राज्य के नागरिकों की विकास की हर एक आशा पूर्ण होगी और हम नया और विकसित बिहार देखेंगे। उन्होंने कहा

आनेवाले 6 महीने से 1 वर्ष के दरभंगा को व्यापार,उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का सबसे बड़ा हब बनाने की राज्य सरकार तैयारी कर रही है। समारोह में संस्था के सचिव सुशील कुमार जैन,कोषाध्यक्ष मुकेश खेतान,संरक्षक अजय कुमार पोद्दार,कैलाश प्रसाद बैरोलिया, सिद्धूमल के साथ सुनील सिंह, ओम प्रकाश अग्रवाल,मुकुंद बैरोलिया, पवन बागड़िया,प्रदीप चौधरी,श्याम पंसारी,डा राम बाबू खेतान,डा अशोक कुमार गुप्ता व्यापार एवं उद्योग जगत के कई हस्तियां,चैंबर के सदस्यगण,एवं समाज के सम्मानित जन काफी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *