अन्य

बिहार के लिए गौरव की बात नितिन नवीन का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने बढ़ाया बिहार का सम्मान : डा गोपाल जी ठाकुर

नितिन नवीन का भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांसद ने दी बधाई

दरभंगा। बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री, नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इसे भाजपा द्वारा उठाया गया एक सकारात्मक कदम बताया है। भाजपा सांसद तथा लोकसभा में पार्टी सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा नितिन नवीन का भाजपा के इतने बड़े सर्वोच्च पद पर बनाया जाना न केवल भारतीय जनता पार्टी के संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है वहीं सम्पूर्ण बिहारवासियों के लिए गौरव का विषय है। सांसद डा ठाकुर ने नितिन नवीन को एक सुलझे हुए अनुभवी राजनेता बताते हुए कहा इनके नेत्तृत्व में भाजपा संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के अनेक नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वाले भाजपा नेताओं में पूर्व विधायक अमरनाथ गामी जिले उपाध्यक्ष अभयानंद झा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदयशंकर चौधरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर वरिष्ठ नेता कुमार गौरव राजीव कुशवाहा प्रेम कुमार मिश्र रिंकू राहुल कर्ण आशुतोष कुमार झा विकास विवेक चौधरी मीरा देवी पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *