अन्य

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री सह दरभंगा नगर विधायक, संजय सरावगी ने मिलकर दी बधाई

दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री एवं दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने ख़ुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सरावगी ने कहा नितिन नवीन जी सरल, मिलनसार और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर एक साधारण कार्यकर्ता के आत्मविश्वास और मेहनत को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ही वह राजनीतिक दल है जहाँ एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर शीर्ष पदों तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा श्री नवीन ने पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उनके संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से पार्टी को निश्चित रूप से नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। श्री सरावगी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा यह निर्णय संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मनोबल और राष्ट्रहित की राजनीति को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी नई उपलब्धियाँ हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *