डेस्क :कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को लियोनेल मेस्सी के ‘गोट टूर ऑफ इंडिया’ के दौरान कुप्रबंधन के कारण हिंसा भड़क उठी। इस मामले में, मुख्य आयोजक और प्रमोटर सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया था, जिनकी जमानत याचिका को बिधाननगर कोर्ट ने रविवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
