डेस्क :महाराजगंज से सातवीं बार लोकसभा सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। शनिवार को उनके खिलाफ अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी के 17वें अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। 1980 में बीजेपी उत्तर प्रदेश के गठन के बाद से पंकज चौधरी यह पद संभालने वाले 17वें नेता हैं। इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के 120 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।
घोषणा के बाद पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
