हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत कपल की लिस्ट में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। शालीन, सुंदर और संस्कारी जोड़े के बारे में पिछले काफी वक्त से कहा जा रहा है कि इनके बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है, दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज तक पहुंच गया है, हालांकि ये सारी बातें अभी तक कोरी अफवाएं ही साबित हुई हैं।आमतौर पर बच्चन फैमिली कभी भी पर्सनल बातों पर टिप्पणी नहीं करती है लेकिन पहली बार अभिषेक बच्चन ने अपने तलाक के मैटर पर प्रतिक्रिया दी है और ये भी बताया है कि जब उनके और ऐश्वर्या के तलाक की अटकलों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा था, उस वक्त उनकी बेटी आराध्या का रिएक्शन क्या था?PeepingMoon से बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि ‘हम लोग कलाकार हैं, हमें दर्शकों ने बनाया है, हमारी बातें अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय होती हैं। ये बात ऐश्वर्य़ा ने आराध्या को काफी अच्छे से समझाई है।’फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी रिस्पेक्ट’ (Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai) ‘उन्होंने आराध्या के अंदर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी रिस्पेक्ट भरी है और ये भी बताया है कि हम क्या और कैसे काम करते हैं लेकिन हमारे बारे में कही सारी बातें सही नहीं होती हैं, जो सच है, वो हमेशा परिवार के बीच रहता है और वो हमेशा रहेगा।’
‘आराध्या के पास पर्सनल फोन नहीं’ (Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai)अभिषेक ने कहा कि ‘मेरी बेटी 14 साल की है, उसका पूरा फोकस पढ़ाई पर है, उनके पास अपना निजी फोन नहीं है, उनके फ्रेंडस को जब उनसे बात करनी होती है तो वो ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करते हैं। हमने ये बातें बहुत पहले ही तय कर ली थीं, ऐश्वर्या ने आराध्या को बहुत अच्छी परवरिश दी है।’
मेरे माता-पिता ने भी हमसे हमेशा सच ही कहा’ (Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai)’हालांकि, आराध्या के पास इंटरनेट का एक्सेस है, पर वह इसका उपयोग ज्यादातर होमवर्क या रिसर्च के लिए करती हैं, क्योंकि उन्हें स्कूल बहुत पसंद है। ‘आपके और ऐश के तलाक की अटकलों पर उनकी क्या प्रतिक्रिया थी, इस पर अभिषेक ने कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ये किया होगा क्योंकि उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं। मेरे माता-पिता ने भी हमसे हमेशा सच ही कहा है और यही बात हम आराध्या को भी बताते हैं।’
धूम्रपान और शराब दोनों को छोड़ दिया-अभिषेक बच्चन :इसी के साथ ही अभिषेक ने ये भी बताया कि ऐश्वर्या के गर्भवती होने के दौरान उन्होंने धूम्रपान और शराब दोनों छोड़ दी थीं और आज भी वो इन चीजों से बहुत दूर हैं। गौरतलब है कि साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी की थी और साल 2011 में दोनों आराध्या के मम्मी-पापा बने थे।
जया बच्चन के कारण ऐश्वर्या हुईं अभिषेक से दूर!आराध्य़ा के साथ ऐश्वर्या साए के साथ रहती हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कुछ वक्त पहले अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था, कहा जा रहा था कि जया बच्चन के कारण ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता टूट गया है।. तलाक की खबरों पर अभिषेक और ऐश ने कोई बयान नहीं दिया :दोनों लंबे वक्त से अलग रह रहे हैं, फिलहाल इन बातों पर अभिषेक और ऐश ने कोई बयान नहीं दिया लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने जब लाल सिंदूर लगाकर रेड कार्पेट पर वॉक किया तो लगा कि उनकी मैरिड लाइफ में सबकुछ ठीक ठाक है।
