
दरभंगा। महिला थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा लहेरियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में मासिक महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। आयोजित मंथली नारी सशक्तिकरण सभाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा,आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना। सामाजिक, आर्थिक, कानूनी मुद्दों पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा,लैंगिक, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया जनित अपराध के विरुद्ध संगठित प्रयास, महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। कानूनी जागरूकता: दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,बाल विवाह जैसे मुद्दों पर कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी दी गई।