
वर्तमान अध्यक्ष के त्यागपत्र देने के बाद तत्काल धरना 10 दिनों के लिए रोक दी, कार्यवाहक अध्यक्ष रघुनंदन लाल कर्ण बनाए गए
दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के द्वारा मांगों को लेकर लगातार दी जा रही धरना। इस बीच वर्तमान अध्यक्ष के त्यागपत्र देने के बाद तत्काल धरना 10 दिनों के लिए रोक दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सचिव, सुनील कुमार सिंह ने बताया। हमारा यह धरना कार्यक्रम पिछले 10 दिनों से ज्यादा दिनों तक लगातार जारी रहा, उन्होंने बताया रघुनंदन लाल कर्ण को तत्काल कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को धरना स्थगित कर दिया गया है, इसकी सूचना विश्वविद्यालय के कुलपति, को पत्र के माध्यम से दी गई है। जिसमें रघुनंदन लाल कर्ण को कार्यवाहक अध्यक्ष कर्मचारी संघ का बनाया गया है। उन्होंने बताया कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार झा के द्वारा 8 दिसंबर को दिए गए अपने पद से त्यागपत्र के कारण आम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से रघुनंदन लाल कर्ण को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
आमसभा में प्रस्ताव पारित हुआ अध्यक्ष के त्यागपत्र पर विचार के बाद सर्व समाधि से निर्णय लिया गया और उनके त्यागपत्र को स्वीकार किया गया। और सर्व समिति से निर्णय लिया गया प्रशासन से पी एल अकाउंट मैं जो राशि वंचित है उसमें से अतिथि शिक्षक एवं नव नियुक्त शिक्षकों को भुगतान के बाद जो राशि बचती है। शिक्षकेतर कर्मियों को ए सी, एम ए सी पी एवं सप्तम पुनरीक्षित का 58% भुगतान किया जाए। आमसभा की इस बैठक में लेने ले गया के कुलपति द्वारा लिखित या मौखिक आश्वासन का सम्मान करते हुए तत्काल इस धारना को स्थगित किया गया है। साथ ही 10 दिनों में मांगो की पूर्ति करना चाहेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में मजबूर होकर दोबारा उग्र संघर्ष किया जाएगा और सारी जवाब दे ही विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कुलपति की होगी।