Crime पटना प्रादेशिक बिहार

पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा ; घायल पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज

 

पटना (आई ए खान) : जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के खेदलपुरा गांव में रहने वाले एक परिवार से मारपीट का एक मामला सामने आया है। ज्ञानी चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने अपने बेटे और अपनी पहली पत्नी के मायके वालों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी सास और एक अन्य महिला को मामूली चोटें लगीं। घायलों की पहचान उसके ससुर डोमन चौधरी और उसके बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहटा के SHO अमित कुमार ने बताया कि खेदलपुरा गांव में मारपीट की एक घटना हुई है। फिलहाल, घायल पक्ष द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी जा रही है। इस मामले के संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है, और केस को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *