स्थानीय

पूर्णिया पहुंची गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर की भागीदारी

पूर्णिया : कोशी सीमांचल क्षेत्र में ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ शुरू हो चुकी है और आज यह यात्रा पूर्णिया में भव्यता के साथ निकाली गई. इस यात्रा के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और स्वामी दीपांकर महाराज ने रोड शो किया. रोड शो में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ की टीम ने पॉलीटेक्निक चौक से कार्यक्रम स्थल- जिला स्कूल मैदान तक गिरिराज सिंह के साथ अगुवाई की. हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में अन्य हिंदू संगठनों की भी उपस्थिति रही. गिरिराज सिंह और स्वामी दीपांकर महाराज का स्वागत फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ किया गया.

स्वाभिमान यात्रा में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी भी शामिल हुए. संगठन की ओर से उन्होंने इस अतुलनीय कार्य के लिए गिरिराज सिंह को सम्मान-पत्र भी प्रदान किया. संगठन की बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष गूंजा बेगानी भी रोड शो में शामिल हुईं. रोड शो के उपरान्त गिरिराज सिंह और स्वामी दीपांकर महाराज जिले के हिंदू संगठनों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्कूल मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. यहां स्वामी दीपांकर महाराज ने हिंदुओं को संगठित करने की पहल पर विस्तृत चर्चा की. गिरिराज सिंह ने सीमांचल से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने हिंदू समुदाय से जातियों में बंटने की जगह एकजुटता की अपील की. उन्होंने कहा कि हिंदुओं की एकता ही इस यात्रा का लक्ष्य है. हिंदू एकजुट होंगे तो सुरक्षित होंगे. गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं की एकता में ही हमारी जीत है.

बता दें कि पूर्णिया में हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की समाप्ति के बाद सीमांचल क्षेत्र के अंतर्गत अररिया जिला जाने के क्रम में भी कस्बा गढ़बनेली, जलालगढ़ में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया और आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया. यहां भी कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में संगठना के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा कार्यक्रम में संगठन के सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक, जिला अध्यक्ष विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुरुदेव कुमार, नगर महामंत्री राहुल कुमार, कसबा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, जलालगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद सिंह, कसबा प्रखंड उपाध्यक्ष राजकिशोर कुमार, जलालगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष मंटू सिंह, नगर अध्यक्ष बेबी कुमारी, नगर मंत्री रचना सिंह, वार्ड अध्यक्ष काजल गुप्ता, वार्ड उपाध्यक्ष पुतुल कुमारी, आकृति कुमारी, नगर सचिव नेहा कुमारी, वार्ड अध्यक्ष मेघा कुमारी, पायल कुमारी रिशु कुमार, तनु कुमार, तुषार कुमार सिंह, परमात्मा देव एवं गोविंद कुमार ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *