दरभंगा (नासिर हुसैन)। कामेश्वर नगर स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों की बैठक शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा कई बार मांग-पत्र देने के बाबजूद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया है। कर्मचारी बाध्य होकर 21 जनवरी से उपस्थिति दर्ज कर कार्य बहिष्कार करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अशोक कुमार अरविंद, भोला पासवान, सचिव मनोज कुमार राम, संगठन मंत्री रामसेवक भारती, संयुक्त सचिव ललन शर्मा, उपसचिव अशोक कुमार दास, अजय कुमार अजय, कोषाध्यक्ष अमृत नाथ झा, उपकोषाध्यक्ष रामसेवक दास, कार्यालय सचिव राकेश कुमार सहनी, साकेत कुमार मिश्र, प्रेम चन्द्र प्रसाद, निरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, भारती कुमारी, विद्या देवी, शिव नारायण राय, संजय राम, श्रवण राम एवं राजेश राम सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।