डेस्क :तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को पार्टी विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति बनाने की ‘कसम’ खाई थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ने एक बयान में कहा कि टीएमसी नेतृत्व ने कबीर को ऐसी कोई विवादास्पद टिप्पणी करने से मना किया था। पिछले महीने, कबीर ने कहा था कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति की आधारशिला रखेंगे। उसी दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मूल मस्जिद को गिराया गया था। उन्होंने कहा था कि मस्जिद के निर्माण में तीन महीने लग सकते हैं।
