कार्यकर्ता सम्मान समारोह मे दरभंगा ग्रामीण विधायक, ईश्वर मंडल,बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, कुशेश्वरस्थान विधायक,अतिरेक कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
दरभंगा। बलभद्रपुर नटौल, 22 नंबर गुमती से पूर्व लहेरियासराय स्थित जदयू नेता सह दरभंगा जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राजकुमार झा आयोजित की अध्यक्षता मे हुई। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज कुमार झा के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सैकड़ो कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। दरभंगा मे कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर जदयू के नवनिर्वाचित दरभंगा ग्रामीण से विधायक, ईश्वर मंडल सहित अन्य कई विधायको के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति देखी गई। समारोह में पार्टी के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके योगदान और मेहनत के लिए सम्मानित भी किया गया। जिला जदयू के नेतृत्व आयोजित कार्यक्रम मे बताया यह सम्मान समारोह पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। समारोह में यह जानकारी दिया गया कि जदयू हमेशा कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मान देती आई है और यह आयोजन उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। दरभंगा जिला जदयू कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्त्ता को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विधायक ईश्वर मण्डल, विधायक अतिरेक कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार झा, महानगर अध्यक्ष माधव झा, जिला प्रभारी केदारनाथ भण्डारी संस्कृत शिक्षा बोर्ड सदस्य अरुण झा अशरफ हुसैन मौजूद थे। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने कहा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने का काम किया और दरभंगा जिला का सभी दस में से सभी दस सीट .जीतने का काम हम लोगों ने किया है. हमारे हिसाब से कार्यकर्ताओं को सम्मान होना चाहिए नीतीश कुमार के लिए हमारा साथ दिया इसलिए सम्मान समारोह का आयोजन किया दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर मंडल ने बताया कि इस बार दस विधानसभा सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत मे कार्यकर्ता का अहम योगदान रहा है. सम्मान करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि हमने चुनाव के दौरान देखा कार्यकर्ता दो दिन नही सो सके दिन रात एक करके सभी को जिताने में लगे रहे मौके पर कार्यक्रम में बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल, कुशेश्वरस्थान विधायक अतिरेक कुमार,संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी,संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य अरुण झा,धार्मिक न्यास बोर्ड सदस्य राम बहादुर सिंह,महिला जदयू जिला अध्यक्ष ललिता झा,विधानसभा प्रभारी हायाघाट संजीव झा, युवा जदयू जिला अध्यक्ष राम शंकर सिंह, महानगर अध्यक्ष माधव झा,कमलेश मंडल,कामरान खान, गंगा प्रसाद सिंह,मदन राय, फूल बाबू,पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित पंचायत एबं दरभंगा जिला कमिटी के सभी लोग मौजूद रहे। मौके पर संजीव झा, कमलेश मण्डल, प्रवक्ता ठाकूर ईश्वर प्रसाद सिंह,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललिता झा, रामशंकर सिंह, मदन प्रसाद राय, गंगा प्रसाद सिंह, शंभू नाथ झा, रूमी खां, अबुल खैर, अबु शमा, अंजुला शर्मा, बिकास यादव, संतोष सिंह, घनश्याम राय, श्याम मंडल, इकबाल रायन, मुकेश सिंह, अवधेश पासवान, अशरफ शेख सहित अन्य मौजुद थे।