दरभंगा। जन सुराज के दरभंगा नगर से प्रत्यासी आर के मिश्रा अपनी मांगो को लेकर दरभंगा टावर चौक पर महात्मा गाँधी के प्रतिमा के बगल में बैठकर अनशन अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8 बजे से अनशन शुरू कर दिया। दो आदमी के साथ शुरू हुई अनशन लोग आते गए और अनशन पर उनके साथ बैठते जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 से रात 8 बजे तक अनशन पर बैठे रहेंगे। सुबह की पहली किरण के साथ आर के मिश्रा ने अपने दिन की शुरुआत किया। उनकी मुख्य मांगो में नगर थानाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पर कार्यवाही और उन्हें हटाने को लेकर अनशन पर बैठकर मांग कर रहे है। महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अनशन पर बैठे आर के मिश्रा लगातार गीता का पाठ कर रहे थे। उनके साथ संतोष कुमार ओझा, प्रियंका झा, सहित दर्जनों लोग सुबह 11 बजे तक की रिपोर्ट…..