डेस्क :केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद उनकी पार्टी कहीं नहीं खड़ी है। सिंह ने एएनआई से कहा कि हवाबाज़ी करने की उन लोगों को आदत है। हवा में रहते हैं। 121 सीटों पर हुए पहले चरण के चुनाव में वे कहीं नहीं हैं। 14 नवंबर के बाद वे बिहार में दिखाई नहीं देंगे। उन्हें पता है कि जनता उन्हें मौका नहीं देगी, इसलिए वे कुछ भी कह रहे हैं।
