महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज 37वां जन्मदिन है। तेजस्वी यादव आज 37 साल के हो गए हैं। तेजस्वी यादव को सुबह से ही जन्मदिन की बधाई मिल रही है। उनके जन्मदिन पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं।राबड़ी आवास में आधी रात को तेजस्वी यादव का बर्थडे भी सेलिब्रेट हुआ। रोहिणी आचार्य, मीसा भारती ने तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन सबसे अहम रही तेज प्रताप यादव की बधाई।सुबह से ही इंतजार हो रही थी कि तेजस्वी यादव को तेज प्रताप यादव जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। तेज प्रताप यादव से जब पूछा गया कि तेजस्वी का आज जन्मदिन है तो उन्होंने कहा कि,
हाल ही में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव का पटना एयरपोर्ट पर आमना सामना हुआ था। एयरपोर्ट पर दोनों भाई आमने सामने तो आए लेकिन एक दूसरे से बात नहीं की। हालांकि तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप के साथ मौजूद एक अन्य शख्स से बातचीत की। इस दौरान तेजप्रताप गंभीर रहे और उनकी आंखें छोटे भाई को देखकर नम दिखी।तेजस्वी की जन्मदिन को लेकर लालू परिवार और राजद पार्टी में उत्साह देखने को मिल रहा है। तेजस्वी की जन्मदिन की तैयारी जोरों से चल रही थी। चूकि आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है इसलिए तेजस्वी दिन भर चुनावी सभा में व्यस्त रहेंगे। लेकिन शाम में तेजस्वी परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे।
