अन्य

तेजस्वी यादव का अमित शाह पर पलटवार,धमकी से बिहारी नही डरता, लालू जी आडवाणी से नहीं डरे,तो मैं अमित शाह से क्यो डरु,सरकार आई तो हर घर को मिलेगी एक सरकारी नौकरी

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कोठराम में वीआईपी पार्टी उम्मीदवार संतोष सहनी के समर्थन में तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संयुक्त जनसभा की। तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा अमित शाह हमें धमकी देते हैं के ऐसा सबक सिखाएंगे की चुनाव लड़ने से पहले सोचना पड़ेगा। लेकिन बिहार डरने वाला नहीं है। जब लालू जी ने उनके गुरु आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था, तब वे भी नहीं डरे, तो उनका बेटा भी डरने वाला नहीं है। वही तेजस्वी ने कहा उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन से है। उन्होंने वादा किया अगर उनकी सरकार बनी, तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। वही उन्होंने जनता से अपील की सोचिए कितना अच्छा लगेगा जब आपके घर का बेटा या बेटी सरकारी नौकरी में लगेगा, इसलिए हमारे हाथ को मजबूत करें। वही बहदुरपुर मे आयोजित चुनावी साथ में वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुकेश सहनी,  पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, सह राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी, भोला यादव, डॉ फराज फातमी एवं सहित अन्य महागठबंधन के उम्मीदवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *