डेस्क : पाकिस्तानी सेना की आईएसपीआर ने कल खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम में टीटीपी के हमले में मारे गए एक कैप्टन समेत 6 पाकिस्तानी सैनिकों की तस्वीरें जारी की हैं। कल खैबर पख्तूनख्वा के मध्य कुर्रम में 6 पाकिस्तानी सैनिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विस्फोट मध्य कुर्रम के सुल्तान कलाय इलाके में हुआ। इस विस्फोट में सुरक्षा बलों के ट्रकों को निशाना बनाया गया, जिन्हें बाद में आग लगा दी गई। शुरुआती विस्फोट के बाद, हमलावरों ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर गोलीबारी की थी।
