डेस्क :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ राज्य में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर व्यक्तिगत और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में, भाजपा ने राहुल गांधी पर आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
