प्रादेशिक बिहार

मोकामा : जन सुराज कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या ! NDA प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप !

मोकामा : बिहार में चुवान से कुछ दिन पहले जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक की हत्या कर दी गई है. घटना बिहार के मोकामा की बताई जा रही है. इस हत्या के लिए NDA प्रत्याशी अनंत सिंह को जिम्मेदार बताया जा रहा है. इस हमले में पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में उनके काफिले के साथ चल रहे उनके एक समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार जनसुराज से जुड़े अन्य नेताओं ने पुलिस को बताया है कि हमारे उम्मीदवार का काफिला अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे था. इसी दौरान अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से निकले और उनपर हमला बोल दिया.ये घटना मोकामा के घोसवरी की है. वहीं, एक अन्य शख्स ने पुलिस को बताया कि जब पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ियों का काफिल अनंत सिंह के काफिले के पास गुजरा तो अनंत सिंह के लोगों ने एकाएक हमला कर दिया.

मौके पर मौजूद एक अन्य शख्स ने बताया कि हम लोग पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के 10 गाड़ी के पीछे थे. सामने से अनंत सिंह का काफिला आ रहा था। दोनों काफिले गुजरे तो अनंत सिंह के समर्थकों ने प्रियदर्शी की गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी का कांच तोड़ दिया, लाठी-डंडों से तोड़फोड़ भी की. ये एक तरह से जानलेवा हमला था. इसके बाद भगदड़ मच गई.  कई गाड़ियों के शीशे तोड़े गए. पुलिस फिलहाल इन तमाम आरोपों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *