डेस्क :बिहार की सियासत में बुधवार का दिन सचमुच ‘सुपर वेडनेस डे’ साबित हुआ। एक ओर एनडीए के तीन बड़े चेहरे— केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में उतरकर विपक्ष पर प्रहार करते दिखे, तो दूसरी तरफ राहुल गांधी ने बिहार की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ताबड़तोड़ हमले बोले।दरभंगा की सभा में अमित शाह ने महागठबंधन को “ठगबंधन” बताते हुए कहा कि “लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन दोनों पद रिक्त नहीं हैं।” उन्होंने मिथिला की बेटी सीता का स्मरण करते हुए कहा कि “राजग ने मिथिला की अस्मिता को सम्मान दिया— मैथिली को आधिकारिक भाषा का दर्जा और पुनौराधाम में माता सीता मंदिर का निर्माण इसका प्रमाण है।” शाह ने अनुच्छेद 370, आतंकवाद और पीएफआई पर राजद-कांग्रेस की “ढिलाई” को निशाना बनाते हुए कहा कि “राजग किसी भी कीमत पर देशविरोधी ताकतों को बाहर नहीं आने देगा।
