बिहार

इनके कैंडिडेट का नाम भी ओसामा, शहाबुद्दीन के इलाके में दहाड़े CM योगी

डेस्क :कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा में जनसभाओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव भी होंगे। राजद और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने मंगलवार को बिहार में मतदान से पहले “बिहार का तेजस्वी प्रण” शीर्षक से अपना घोषणापत्र जारी किया। हर परिवार के लिए सरकारी नौकरी और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाना प्रमुख वादों में शामिल थे। बिहार में राजद का कांग्रेस, वामपंथी दलों और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ गठबंधन है, जबकि भाजपा का जनता दल यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के साथ गठबंधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *