साहित्य

चलो रे बहना….चलो रे भइय्या, करने अपना मतदान….करने अपना मतदान (नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान)

चलो रे बहना….चलो रे भइय्या,
करने अपना मतदान….करने अपना मतदान

शिक्षा स्वास्थ्य सफाई
घर-घर नल और जल,
पक्के घर पशुधन खेती
करना है बेकारी हल।
चलो रे बहना….चलो रे भइय्या,
करने अपना मतदान….करने अपना मतदान।

देश करे तरक्की अपना
चल रहा है अमृतकाल,
जन-जन में हो अपनापन
बदलनी है अपनी चाल।
चलो रे बहना….चलो रे भइय्या,
करने अपना मतदान….करने अपना मतदान।

नारी शक्ति का लहरे परचम
है विश्व विजयी तिरंगा अपना,
आओ सब कर्तव्य मार्ग पर
पूरा करें रणबाकुरों का सपना।
चलो रे बहना….चलो रे भइय्या,
करने अपना मतदान….करने अपना मतदान।

रामराज्य की होगी पुनर्स्थापना
श्रेष्ठ भारत एक भारत नया भारत,
वसुधैव कुटुम्बकम का लगे नारा
फिर बनेगा विश्वगुरु अपना भारत।
चलो रे बहना….चलो रे भइय्या,
करने अपना मतदान….करने अपना मतदान।

© नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, पत्रकार
(राष्ट्रीय महामंत्री- हमारा अभियान : स्वस्थ भारत-सशक्त भारत)
7800001525

NEWS WATCH