अमेरिका के कैलिफोर्निया में 21 साल के एक अवैध भारतीय ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह ने ड्रग्स के नशे में तीन लोगों को रौंद दिया. जशनप्रीत ने ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में घुसने वाले जशनप्रीत को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.
