
कुख्यात अपराधी सत्येंद्र साह झारखंड में 22 से ज्यादा मामले में वांछित था और फरार चल रहा था. झारखंड पुलिस को खबर मिली कि उसे सासाराम से राजद का टिकट मिला है. जैसे ही उसने नामांकन किया, वहीं से झारखंड पुलिस साल 2004 के गढ़वा डकैती केस में गिरफ्तार कर गढ़वा लेकर चली गई. मामले में गढ़वा के न्यायालय ने सत्येंद्र साह के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था.
