दरभंगा। छठ पूजा को लेकर दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा,पूर्व पार्षद डब्बू खान एवं स्थानीय वार्ड 12 के पार्षद, मुकेश महासेठ वार्ड स्थित हराई तालाब का निरीक्षण किया गया। मौके पर नगर निगम के कर्मी, पदाधिकारी एवं फिरोज खान व मो तनवीर मौजूद रहे। दीपावली के बाद आने वाले दिनों में बिहार और दरभंगा सहित मिथिला का महापर्व जिसे आस्था महापर्व भी कहा जाता है। छठ पूजा दरभंगा में भव्य रूप में मनाया जाता है। हर साल निगम द्वारा तालाबों की साफ सफाई कराई जाती है। जिसमे स्थानीय पार्षदो का भी योगदान रहता है। यहां भव्य रूप में लोग छठ पूजा के लिए लोग पहुँचते है। जिसकी तैयारीयों का जायजा लेने महापौर अंजुम आरा पहुंची थी। इस तरह से विभिन्न वार्डो में बने छठ पूजा के लिए बने छठ घाटो का निरिक्षण किया जा रहा है। युद्ध स्तर पर तालाबों की सफाई और छठ घाटों का निर्माण करने को लेकर महापौर,अंजुम आरा द्वारा दरभंगा नगर निगम के पदाधिकारीयों एवं जोन प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।