हरियाणा

बड़ा फैसला: हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह

डेस्क:  हरियाणा में सड़कों के किनारे संचालित स्कूलों के निकट विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) की सिफारिशों के अनुपालन में अब प्रदेश के लगभग 325 स्कूलों के निकट सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग (PWD) जल्द ही पहले चरण के तहत इन कार्यों की शुरुआत करने जा रहा है।
तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा अंकुश
अक्सर देखा गया है कि मुख्य सड़कों पर स्थित कई स्कूलों के निकट गति नियंत्रण (Speed Control) के उचित इंतजाम न होने के कारण तेज रफ्तार वाहन बच्चों के लिए बड़ा खतरा बनते हैं। इन हादसों को रोकने और स्कूली बच्चों को सड़क पार करते समय होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए यह योजना तैयार की गई है।
योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में मुख्य सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों के पास निम्नलिखित कार्य करवाएगा ताकि वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़े। लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय ने ऐसे सभी स्कूलों को चिह्नित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद जिलों में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इंडियन रोड कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट व हरियाणा के तकनीकी सलाहकार राजीव यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि टेंडर अलॉट होने के बाद महज 3 महीने के भीतर सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष दिसंबर तक लगभग 200 स्कूलों के पास और शेष स्कूलों के निकट अगले वर्ष मार्च तक सुरक्षा कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *